फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार पर अड़े गुरुजी

Fri, 26 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/पाटी/बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार से पीछे नहीं हटेगा। यहां संघ के वरिष्ठ नेता उमेद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और शाखा मंत्री अनिल कुमार के संचालन में हुई बैठक में विशिष्ट अतिथि के पदों को रिक्त मानने, एसीपी लागू करने, स्थानांतरण एक्ट, चयन पदोन्नति में 3 प्रतिशत का लाभ, समयबद्ध पदोन्नति सहित 20 मांगों पर जोर दिया गया। कहा गया कि इन मांगों पर शासनादेश हुए बगैर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशनाथ, जिला संयुक्त मंत्री अर्जुन सिंह, संगठन मंत्री प्रकाश जोशी, श्याम सिंह बोहरा, प्रताप सिंह बिष्ट, घनश्याम पांडेय, मदन राम आर्य, प्रमोद सैनी, विद्यासागर लोहनी, शंकरनाथ, दिनेश नेगी, रचित वल्दिया, प्रदीप बोहरा, बीना चौहान, अशोक खर्कवाल, जय किशन कुमार आदि मौजूद थे।

लोहाघाट में ब्लॉक कार्यकारिणी की ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अधिकारी की अध्यक्षता विजय जोशी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा कार्य के बहिष्कार का एलान किया तथा प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय पर मुहर लगाई। पाटी में संघ की जिला उपाध्यक्ष हीरा भट्ट की अध्यक्षता और सतीश जोशी के संचालन में हुई बैठक में जितेंद्र पचौली, ओपी जोशी, प्रदीप जोशी, अरुणा पंगरिया, लक्ष्मी गहतोड़ी, रेनू बिष्ट, केदार दत्त ने विभाग पर शिक्षकों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस अवसर पर डा.बाजश्रवा आर्य, भुवन चंद्र, हरीश जोशी, मुन्नी धामी, दीप्ति, अनामिका उपाध्याय, पल्लव जोशी, चारूचंद्रा जोशी, विशाल मुन्याल, यूके सिंह, राजेश उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन


बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष बीके सिंह की अध्यक्षता और प्रकाश उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में जिला महामंत्री जगदीश अधिकारी ने कहा कि पूरे जिले के राजकीय शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है। हड़ताल की सफलता के लिए चार जोन बनाए गए हैं। दुर्गेश जोशी, राजेंद्र गहतोडी, उत्तम नेगी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें