फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जिले के 29 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
टनकपुर में आयोजित ताइक्वांडो के ट्रायल्स में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
16 जनवरी से देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले के 29 बालक और बालिकाओं का चयन हुआ है। इनमें 14 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्टेडियम के इनडोर मैदान में हुए ट्रायल्स में जिले के 170 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। ताइक्वांडो कोच दिलदार अली ने बताया कि अंडर 12 अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल्स मुकाबले हुए।
अंडर 12 बालक वर्ग में देव कश्यप, पवनेश, आशीष कांडपाल, मानव बाल्मीकि, मो. शावेज और बालिका वर्ग में आफरीन, हर्षिता सिंह, दिव्यांशा, हर्षिता, नाजिश, भावना का चयन हुआ है। अंडर 14 आयु वर्ग बालकों में ललित कांडपाल, ललित बिष्ट, अमन और बालिका वर्ग में मानसी, मुनीवा, मुस्कान अंडर 17 बालक वर्ग में राहुल, अरबाज, विनीत बिष्ट, अर्जुन कश्यप, सैफ अली, मो. कैश और बालिका वर्ग में चांदनी बोहरा, रेखा बिष्ट, पुंता, संजना, सोनिया और गंगा का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि चयनित खिलाड़ी 16 जनवरी से देहरादून में होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल्स के आयोजन में वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, इमरान अली, संग्राम सिंह यादव, कल्पना धामी, मो. मोहसीन, जीतेंद्र आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें