चंपावत। जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ बेहद धूमधाम तरीके से मनाई गई। जिले के प्रभारी मंत्री और सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने गोरलचौड़ मैदान में फीता काटकर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने राज्य के लिए अपनी कुर्बानियां देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाई। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने बैंडबाजे की धुन पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा गायक पवनदीप राजन ने प्रस्तुति दी।
इस दौरान विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, प्रकाश तिवारी, डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, सीईओ आरसी पुरोहित आदि मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रमों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
छात्र-छात्राओं को करना पड़ा प्रभारी मंत्री का इंतजार
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के बैंड बजाने वाले छात्रों और जीजीआईसी की छात्राओं को प्रभारी मंत्री का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दस बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं को नौ बजे ही लाइन में खड़ा कर दिया। जबकि प्रभारी मंत्री निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से साढ़े ग्यारह बजे गोरलचौड़ मैदान पहुंचे। संवाद
राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
टनकपुर। तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उत्तराखंड को सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों, आंदोलनकारियों, पत्रकारों और कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नायकगोठ की वृद्धा ज्ञानी देवी को भी एसडीएम कफल्टिया, तहसीलदार खुशबू पांडेय और सीओ विपिन चंद पंत ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार पिंकी आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, शिक्षाविद् कैलास चंद्र लोहनी, आचार्य रामदेव आर्य, रोहिताश अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी विमला सजवान, धर्मानंद पांडेय, महेश चंद, शमशेर चंद, महेश मुरारी, मोहन राम आर्या, हरीश हैसियत, एडवोकेट एलडी गहतोड़ी, जगत सिंह मिताड़ी थे। आम आदमी पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में नारायण गैंड़ा, बसंत बल्लभ पुनेठा, विनय, ललित मोहन जोशी, दीपक विश्वकर्मा, श्रवण सिंह, बाबू सिंह, वीरेंद्र रावत, हरिराम, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे। दयानंद इंकर कॉलेज में भी राज्य स्थापना पर कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने राज्य स्थापना वर्ष एवं विकास के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. एसएस यादव, डॉ. एसके कटियार, डॉ. हरिओम प्रकाश, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. डीबी सिंह आदि मौजूद थे।
सम्मानित नहीं किए जाने पर जताई नाराजगी
टनकपुर। राज्य स्थापना दिवस पर तहसील में हुए कार्यक्रम में चार आंदोलनकारियों ने अपमानित किए जाने का आरोप लगाया । इस संबंध में उन्होंने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंप नाराजगी जताई है। बनबसा निवासी राज्य आंदोलनकारी महेश चंद, फिरोज खान, शमशेर चंद और अमरजीत सिंह का आरोप है कि पटवारी ने उन्हें फोन कर कार्यक्रम में सम्मानित करने का न्योता दिया गया था, लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्हें सम्मानित नहीं किया गया, जिससे उन्हें अपमानित होना पड़ा है। संवाद
शारदा इंटर कॉलेज में मना राज्य स्थापना दिवस
बनबसा (चंपावत)। शारदा इंटर कॉलेज में लॉकडाउन के नियमों का पलन कर राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य विमल मिश्र ने बच्चों को राज्य की महान विभूतियों के बारे जानकारी जुटा उनसे प्रेरणा लेने को कहा। राज्य आंदोलन के दौरान के हुए शहीदों को नमन किया गया। संचालन शिक्षक मनमोहन गोस्वामी ने किया। संवाद
चंपावत में राज्य स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : CHAMPAWAT