फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Oct 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट गांधीचौक में शहीद उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते आंदोलनकारी। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारियों ने दो अक्तूबर 1994 को रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव राजू गड़कोटी ने कहा कि आज प्रदेश शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर है। आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड की परिकल्पना के लिए संघर्ष किया था, उसे साकार करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने आंदोलनकारियों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। विभागीय लापरवाही और उदासीनता के कारण अधिकांश आंदोलनकारी उनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस संबंध में जल्द ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकत करेगा। वहां पर जीवन मेहता, दीपक मुरारी, दीप जोशी, सुरेंद्र बोहरा, भूपेश देव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें