फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऐपण कला को जया ने बनाया आजीविका का मजबूत आधार

Fri, 03 Oct 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जया अ​धिकारी
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊंनी लोक कला ऐपण सीख कर पड़ासौंसेरा निवासी जया अधिकारी पढ़ाई करने के साथ-साथ स्वरोजगार कर अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने पूर्व में एनआरएलएम से एक माह का ऐपण प्रशिक्षण लिया और अपनी कला को निखारा। उन्होंने नवरात्र में 15 हजार के ऐपण से बजे उत्पाद बेचे। जबकि पिछली बारी दीपावली में उन्होंने 50 हजार का ऐपण से बना समान बेचा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने उनके हुनर को समझा और पशु अस्पताल के पास एक स्टोर उपलब्ध कराया। स्टोर में वह हमारी प्राचीन ऐपण कला को बढ़ावा दे रही हैं। दो माह से वह जया हैंडमेड के नाम से स्टोर चला रही हैं। जया बीए पंचम सेमेस्टर की छात्र हैं। पढ़ाई के साथ रोजगार कर वह पिता कल्याण सिंह और माता पुष्पा देवी पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम किया है। वह लोहाघाट में किराये में कर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने स्टोर में चार अन्य छात्राओं को भी रोजगार दिया है। जया फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी अपने उत्पाद बेचती हैं।
उनके स्टोर में ऐपण करवा चौथ सेट, दीपावली के सेट, पूजा की थाली, होली की टी-शर्ट, फोटो फ्रेम, गिफ्ट फ्रेम, नेम प्लेट, चाबी के छल्ले, ऐपण वाली राखी, चौकी आदि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें