लोहाघाट में शुरू हुई किसान हाट में ताजी और जैविक सब्जियां खरीदते उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन की पहल पर रामलीला मैदान में किसान हाट शुरू हो गई है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में काश्तकार और उपभोक्ता पहुंचे हुए थे। बाजार मूल्य से कम कीमत में ताजी और जैविक सब्जियां मिलने से काश्तकारों ने जमकर खरीददारी की। किसान यूनियन की ओर से सप्ताह में तीन दिन (रविवार, बुधवार व बृहस्पतिवार) को किसान हाट लगाई जाएगी।
रविवार को किसान यूनियन के अध्यक्ष नवीन सिंह करायत ने किसान हाट का शुभारंभ किया। कहा कि हाट शुरू करने का उद्देश्य काश्तकारों को मेहनत के अनुरूप उत्पादों का मूल्य और उपभोक्ताओं को जैविक ताजी सब्जियां बाजार मूल्य से कम कीमत में दिलाना है। हाट में पहुंचे लोगों ने ताजी शिमला मिर्च, बैगन, पहाड़ी लौकी, मूली, तुरई, फ्राजबीन, राई, बंदगोभी खरीदी। हाट में केशव दत्त चौबे, उर्वादत्त चौबे, उमेश बगौली, हेमा देवी, सोनू, देवदत्त जोशी, त्रिलोक सिंह फर्त्याल आदि काश्तकार उत्पाद लाए।