फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर शुरू करने की मांग

Wed, 20 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर शुरू करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोहाघाट में ट्रामा सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार संगठन ने बुधवार को एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि दस दिनों में ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड से हटाकर फिर से सरकारी दर्जा देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


संगठन के नगर अध्यक्ष भैरवदत्त राय के नेतृत्व में संगठन ने ज्ञापन भेजा। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भूपाल मेहता, गोविंद वर्मा, प्रकाश चंद्र जोशी, कीर्ति बगौली, कैलाश देव आदि का कहना था कि मांगें पूरी न होने पर प्रथम चरण में सांकेतिक धरना प्रदर्शन, द्वितीय चरण में तालाबंदी, चक्का जाम और तृतीय चरण में आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें