फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां शुरू 

Tue, 20 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जिला  निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नोडल और प्रभारी अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं। जो निर्वाचन आयोग के  निर्देशों का हरहाल में अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। डीएम ने बताया कि  परियोजना निदेशक को नोडल अधिकारी मतदान और सूचना विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी मतगणना कार्मिक बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एआरटीओ और जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी यातायात, पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य तथा इलेक्ट्रानिक के व्याख्याता को नोडल अधिकारी ईवीएमए, जिला विकास अधिकारी तथा अपर परियोजना निदेशक को नोडल प्रशिक्षण, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को नोडल अधिकारी लेखन सामग्री, जिला आपदा  प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी कम्यूनिकेशन तथा निर्वाचन कंट्रोल रूम, वरिष्ठ कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी व्यय लेखा नामित किया गया है। निर्वाचन व्यवस्था की इस कड़ी में समाज कल्याण अधिकारी को पोलिंग स्टेशन और जिला पंचायतराज अधिकारी को बीएलओ, सुपरवाइजर निरीक्षण का नोडल अधिकारी बनाया गया  है। पुलिस अधीक्षक को पुलिस व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके  अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी  की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें