फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मानक पूरी कर चुकी बसों का भी हो रहा संचालन

Thu, 22 Jan 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में बसों की कमी बनी हुई है। डिपो से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मानक पूरा कर चुकी कई बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। डिपो में 11 बसें पहाड़ में चलने के मानक पूरे कर चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में लोहाघाट रोडवेज डिपो में 34 बसें हैं। इसमें 14 नई बसे है। 12 बसों का संचालन दिल्ली और दो बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है। जबकि अन्य बसें बरेली, देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल आदि रूटों पर चल रही हैं। वहीं 11 बसें बूढ़ी होने के कारण बसें आए दिन खराब होती हैं। आए दिन कुछ न कुछ तकनीकी खामी के चलते बसें खराब होती रहती है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर डिपो की करीब नौ बसें मानक पूरा करने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि नई बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें