चंपावत में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेते डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड राज्य के 20 साल पूरे होने पर गोरलचौड़ मैदान में सोमवार को होने वाले कार्यक्रमों का डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जायजा लिया। स्टॉल और विकास प्रदर्शनी के जरिए सरकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय शिरकत करेंगे। इस मौके पर विकास पुस्तिका का भी विमोचन होगा। तैयारी बैठक में सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ आरपी खंडूरी, डीडीओ एसके पंत, डीटीओ लता बिष्ट, डीपीओ पीएस बृजवाल, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी आदि मौजूद थे।