लोहाघाट नगर में हैंड पंप के लिए बोरिंग करवाते चेयरमेन गोविंद वर्मा।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों को शीघ्र ही पेयजल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नगर पंचायत ने नगर में सात जगह पर सोलर हैंडपंप और ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए बोरिंग शुरू कर दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि लोहाघाट नगर में अक्सर पेयजल संकट बना रहता है। लोगों को हर रोज पानी नहीं मिल पाता है। इन दिक्कतों को देखते हुए नगर पंचायत बोर्ड ने कुछ समय पहले 14वें और 15वें वित्त आयोग से नगर क्षेत्र में सात हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव पास किया था। रोडवेज स्टेशन, गोर्खानगर, बाराकोट टैक्सी स्टैंड, लोनिवि कालोनी, बाड़ीगाड़ में सोलर हैंडपंप और बरातघर और रैनबसेरे में मोटर वाले हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में सभी सातों हैंडपंपों में बोरिंग की जा रही है।