फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बंद है स्टेडियम का काम, मुखर हुए लोग

विज्ञापन
लोहाघाट के छमनियांचौड़ का निर्माणाधीन स्टेडियम। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ में दो साल से स्टेडियम का निर्माण काम लटके होने से लोगों में गहरी नाराजगी है। इसको लेकर हुई बैठक में ग्रामीणों ने स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

छमनियांचौड़ निवासी शिक्षाविद आरपी ओली, विनोद चतुर्वेदी आदि ने कहा कि लोगों ने छह हेक्टेयर निशुल्क जमीन देकर 2015 में छमनियांचौड़ में स्टेडियम निर्माण शुरू करवाया। पिछले दो साल से इसमें काम ठप है। 10.92 करोड़ रुपये के इस स्टेडियम के लिए मात्र 4.25 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। धन अवमुक्त न होने और गुणवत्ता विवाद के चलते काम रुका है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक संजय चौधरी का कहना है कि शासन से धन न मिलने से काम लटका है। बजट मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।
घटिया गुणवत्ता की जांच में हुई थी पुष्टि
लोहाघाट (चंपावत)। करीब 50 लाख रुपये से बनी स्टेडियम की सुरक्षा दीवार पिछले साल बरसात में ध्वस्त हो गई थी। बाद में तीन सदस्यीय जांच टीम ने दीवार सहित स्टेडियम के कई कामों में गुणवत्ता में खामी पाई थी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इस रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की जांच रुड़की या उसके समकक्ष किसी तकनीकी संस्थान से कराने की संस्तुति की थी। लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें