फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसएसजे के कुलपति ने चंपावत परिसर का भ्रमण किया

Sun, 22 Mar 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने चंपावत परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान चंपावत परिसर में निर्माणाधीन भवन, परिसर की चहारदीवारी के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित भी किया। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता रखने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं और कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए भी अधिकारियों को कहा। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंपावत परिसर के चीफ प्रॉक्टर डॉ. रविशंकर जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें