फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से बेहतर समन्वय करें : रंजीत

Tue, 01 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी की पंचम वाहिनी का मासिक सम्मेलन संपन्न हुआ। मंगलवार को एसएसबी परिसर में हुए सम्मेलन में कमांडेंट रंजीत सिंह ने नेपाल सीमा से लगे इलाके में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चौकसी तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के कारगर संचालन के साथ ग्रामीणों से बेहतर समन्वय कर उनका सहयोग हासिल करें।
विज्ञापन


सभी बार्डर आउटपोस्ट के अधिकारियों को सीमा पर होने वाली गतिविधियों की तुरंत जानकारी देने को कहा गया। सम्मेलन में गणतंत्र दिवस की परेड में देहरादून में शामिल होने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। परेड में हिस्सा लेने वाले एसएसबी कर्मी बी सत्यनारायण, रवि सांग चू, नामेंद्र  प्रसाद, हेमराज, श्रवण कुमार को कमांडेंट ने सम्मानित किया। इस दौरान कर्मियों ने समस्याएं भी उठाई। सम्मेलन में एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सोनम क्षेरिंग, मेडिकल कमांडेंट एएल मंमगाई, नितिन शर्मा, एलएम सिंह, हरदयाल सिंह, गुमान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें