भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न जानकारियां हासिल करने और सीमा की स्थिति से अवगत होने को एसएसबी 57वीं वाहिनी ने तीन दिनी लांग रीजन पेट्रोलिंग (एलआरपी) का शुभारंभ किया। वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर मंगलवार को पेट्रोलिंग का शुभारंभ वाहिनी के उप कमांडेंट संजीव तिवारी ने किया। मंगलवार को इसकी शुरुआत टनकपुर बूम के बाटनागड़ से हुई। पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे बनबसा स्थित एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि एलआरपी का उद्देश्य सीमा पर स्थित पिलरों की स्थिति का पता लगाना, अवैध, चोर और खुफिया मार्गों का मालूम करना आदि है। बताया कि तीन दिन में एसएसबी जवान 41.2 किमी की दूरी तय कर सीमा की जानकारी हासिल करेंगे।