फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाली पशु तस्कर दबोचा

Sat, 18 Feb 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनुषपुल स्थित एसएसबी डी कंपनी के गढ़ीगोठ बीओपी जवानों ने एक नेपाली तस्कर को भैंस के बच्चे के साथ पकड़ लिया। एसएसबी ने तस्कर को मय भैंस के बच्चे के कस्टम केेे सुपुर्द कर दिया। तस्कर नेपाल से भैंस के बच्चों को भारत में बेचने के लिए ला रहा था।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एसआई अरुण कुमार ने गढ़ीगोठ बीओपी के जवानों को भारत नेपाल सीमा पर सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए थे। एएसआई धामेश्वर सिंह केेे नेतृत्व में कांस्टेबल अमरपाल सिंह, राहुल कुमार, अनिल कुमार सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे।

उन्होंने शुक्रवार रात करीब ढाई बजे भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 802/1 के करीब नेपाल से भारतीय सीमा पर प्रवेश चुके एक व्यक्ति को एक पशु के साथ आता देखा। जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके पास एक भैंस का बच्चा (पडिया) बरामद हुआ। एसएसबी के प्रभारी कमांडर ने बताया कि नेपाल के चांदनी वार्ड संख्या 7 जिला कंचनपुर निवासी शंकर भट्ट को मय भैंस के बच्चे के खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें