सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी की ओर से सीमांत क्षेत्र के गांवों में मानव और पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
सहायक सेनानायक सचिन पराशर के निर्देशन में सीमांत तरकुली, रियासी बमनगांव में चिकित्सा शिविर लगाए गए। मेडिकल कैंप में 129 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं बांटी गई, जबकि पशु चिकित्सा शिविर में 156 मवेशियों का उपचार कर मिनरल बांटे गए।
तरकुली, रियासी में चार महिलाओं को सिलाई मशीन, बाल्टी, कटोरी, थाली, गिलास, डेग, प्राइमरी स्कूल तरकुली को बैडमिंटन नेट, वॉलीबाल, कैरम बोर्ड आदि खेल सामग्री बांटी गई।
डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एलएम सिंह ने संचालन किया। वहां बीओपी प्रभारी एसआई गणेश मर्तोलिया, दिनेश प्रसाद, कमल फुलारा, देवराम सिंह, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।