फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के आईजी ने किया नेपाल से लगी बनबसा सीमा का निरीक्षण

विज्ञापन
एसएसबी के आईजी संजय कुमार अधिकारियों के साथ एसएबी मुख्यालय का निरीक्षण करते। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के आईजी संजय कुमार ने भारत-नेपाल की बनबसा सीमा और 57वीं वाहिनी की चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारिक आवागमन पर पैनी नजर रखने के साथ नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि सीमा पर जवान मुस्तैदी से तैनात रहें ताकि कोई आपराधिक तत्व सीमा पार से भारत में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण करते हुए चंपावत से बनबसा पहुंचे आईजी ने सीमा स्तंभ संख्या सात तक जाकर सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सीमा पर लगातार नाका पेट्रोलिंग करने और सीमा के आसपास रहने वालों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन स्तर सुधारने और लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाने को कहा। इस दौरान 57 वीं वाहिनी के कमान अधिकारी बृजपाल सिंह नेगी ने आईजी को वाहिनी के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल, 57 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. अतुल जी बंदेबुचे, उप कमांडेंट सुरेश कुमार, सुबिंद्र अंबावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें