टनकपुर (चंपावत)। भारत स्वच्छता अभियान के तहत बूम में तैनात एसएसबी 57वीं वाहिनी की सी कंपनी ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल में विशेष सफाई अभियान चलाया। कंपनी कमांडर भजेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण, विद्यालय के आसपास के क्षेत्र की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
वहां हुई गोष्ठी में एसएसबी के अधिकारियों, जवानों, शिक्षकों ने भारत स्वच्छ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश जोशी समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा एसएसबी के हवलदार भगवती प्रसाद जोशी, बलविंदर सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।