फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने तीन लाख का तिब्बती सामान पकड़ा

Sat, 06 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी ने चेकिंग के दौरान नेपाल से दिल्ली जा रही एक बस में तस्करी का करीब तीन लाख रुपये का तिब्बती धार्मिक सामान पकड़कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए सामान के खरीद बिल और कस्टम पास किए हुए पेपर नहीं थे।

एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान अपनी चेकपोस्ट पर खड़े होकर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल से दिल्ली जा रही नेपाली टूरिस्ट बस (ब 04 ख 8008) की तलाशी लेने पर उसमें पांच गत्ते के डिब्बे रखे मिले। पूछने पर एक नेपाल मूल के तिब्बती नागरिक ने उस सामान को अपना बताया। डिब्बे खोलने पर उसमें करीब तीन लाख रुपये का तिब्बती धार्मिक सामान बरामद हुआ। दो पीतल की घंटी करीब 32 किलो, 6 पीतल के धार्मिक लैंप, 70 धार्मिक पुस्तकें बरामद हुई। एसएसबी के सहायक कमान अधिकारी सुमन सौरभ ने बताया कि तस्करी कर नेपाल से भारत का ला रहा उक्त सामान स्वामी नेपाल के वार्ड संख्या 2, गाविस घासपोल जिला सुनसरी का रहने वाला है, जिसे मय सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग करने वालों में एसएसबी के एएसआई राजवीर सिंह, कां. रबीश कुमार झा, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह आदि थे। उधर कस्टम अधीक्षक एनके श्रीवास्तव ने बताया कि लिखा-पढ़ी और सामान जांच-पड़ताल के बाद उक्त सामान की कीमत का मूल्यांकन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें