फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा तस्करी कर लाया जा रहा कॉस्मेटिक

Sun, 23 Jul 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बनबसा
विज्ञापन
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी धनुषपुल स्थित एसएसबी ने दो अलग अलग स्थानों पर नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा आठ लाख रुपये से अधिक का विदेशी कॉस्मेटिक पकड़ा है। सामान लाने वाले चार तस्करों को मय सामान कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 57 वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी के कमांडर हरदत्त सिंह (निरीक्षक) के निर्देश पर एसएसबी जवान शनिवार रात्रि धनुषपुल नहर के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच करीब 11.30 बजे उन्हें साइकिल पर एक व्यक्ति नेपाल की ओर से धनुषपुल को आता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास 275812 रुपये मूल्य का विदेशी कास्मेटिक बरामद हुआ। आरोपी स्थानीय युवक ललित राम को सामान और साइकिल समेत कस्टम के हवाले कर दिया गया। धनुषपुल स्थित एसएसबी डी कंपनी प्रभारी ने बताया कि दूसरे नाका दल ने रविवार की सुबह पांच बजे तीन तस्कर एक साइकिल पर सामान लाद धनुषपुल पार करते हुए दबोचे गए। उनके पास करीब 612350 रुपये मूल्य का कास्मेटिक बरामद हुआ। स्थानीय तस्कर कल्याण सिंह, भूपेंद्र सिंह और हरीश चंद को मय सामान और साइकिल के खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी की दोनो नाका टीम में एएसआई राजेंद्र सिंह, अलिन पांडेय, आनंद बल्लभ जोशी, एचसी ननवरे विठ्ठल, संबंध कुमार कुडोपा, सोहन सिंह, डूंगर राम मीणा, कां. कृष्णानंद देवली, रमेश कुमार, कुमारा, अरविंद शाह, रंजीत सिंह, सूरज पाल, मनु कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें