फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB ने बरामद की पीतल की मूर्ति: दिल्ली से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही थी, अधिकारियों ने कस्टम को सौंपी

Thu, 23 Jan 2025 12:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

एसएसबी ने बीते दिवस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से साढ़े बाइस किलो वजनी पीतल की मूर्ति पकड़ कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने मूर्ति जब्त कर आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
बनबसा में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई पीतल की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी ने बीते दिवस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से साढ़े बाइस किलो वजनी पीतल की मूर्ति पकड़ कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने मूर्ति जब्त कर आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे छोड़ दिया। उस पर कस्टम में मुकदमा चलेगा।

विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। बीते दिवस एसएसबी के सहायक कमांडेंट जशोबंता सेनापति, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, बबीता कुमारी सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान दिल्ली महरौली निवासी हरीश के पास एक कट्टे में पीतल की मां दुर्गा की मूर्ति बरामद हुई। इसका वजन 20.520 किग्रा है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली से खरीद कर मूर्ति नेपाल ले जा रहा था। उसके पास मूर्ति खरीद बिल के अलावा किसी तरह के दस्तावेज नहीं पाए गए और कस्टम क्लीयरेंस भी नहीं कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें