बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर सामाजिक दूरी बनाते हुए पैट्रोलिंग करते एसएसबी जवान।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी हाई अलर्ट पर है, सीमा पर एसएसबी जवान नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। कोरोना के खतरों को देखते हुए दोनों देशों की सरकारों ने सीमा को सील किया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश त्रिपाठी के निर्देश पर इन दिनों एसएसबी जवान भारत-नेपाल सीमा पर पैनी नजर रख रहे हैं। बनबसा स्थित ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट पंकज सेठी के निर्देश पर एसएसबी जवान सैलानीगोठ के पास भारत-नेपाल पिलर छह से पिलर आठ तक निगरानी कर रहे हैं। बनबसा के गढ़ीगोठ स्थित ए कंपनी के जवान अपने प्रभारी केशव मीणा (इंस्पेक्टर) के निर्देश पर बंगाली बस्ती, गढ़ीगोठ, मझगांव सीमा तक नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। एसएसबी को इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।