फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने फिर पकड़ी दो किलो चरस

Thu, 22 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसबी ने एक बार फिर चरस तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दो भारतीय युवकों के पास दो किलोग्राम से अधिक चरस मिली है। एसएसबी ने अपने अधिकारियों को सूचित कर तस्करों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद चरस तस्करों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान अपने कमांडर एसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रही लाल रंग की अपाची बाइक (यूके 06 डब्ल्यू 9287) को रोका गया तो बाइक चालक हड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे दूसरे युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक में 2 किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। एसएसबी कमांडर ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवकों में पहला रियाजुद्दीन उमरखुर्द इस्लामनगर (खटीमा) और दूसरा शाहरूख अंसारी रहीम नगर गोटिया (खटीमा) है, इन्हें एसएसबी ने बाइक समेत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों को सूचित कर उनसे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि एसएसबी ने 29 से 31 अगस्त तक लगातार तीन महिलाओं और एक युवक के कब्जे से 13.620 किलोग्राम चरस बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें