फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस 

Mon, 31 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एसएसबी ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के निर्देश के क्रम में सोमवार को एसएसबी की 55वीं वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस मौके पर सरदार पटेल की दूरदर्शिता, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को याद किया गया।
विज्ञापन


वाहिनी के कमांडेंट विजय कुमार सिंह ने देश के सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ लेनी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि आज एसएसबी की सभी अग्रिम चौकियों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बार केंद्र सरकार ने सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। एसएसबी में हुए कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अशोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें