फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Thu, 25 Apr 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति की कामना के साथ नगर लोहाघाट में सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। इस दौरान महिलाओं ने आंचलिक परिधान में कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के डाक बंगला रोड निवासी ललित भट्ट के आवास पर श्रीमद्भागवत से पूर्व महिलाओं ने ऋषेश्वर महादेव मंदिर से डाक बंगला रोड़, श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। पुरोहित ललित बगौली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथावाचक पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। भागवत सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। कथा आयोजक ललित भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक नरेश जोशी, गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, चंद्र शेखर बगौली, अमित जुकरिया, भूपाल सिंह मेहता, राजू पुनेठा, प्रदीप देव, मोहन जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें