फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरही में श्रीकृष्ण लीला मंच को मिला नया टिन शैड

विज्ञापन
चंपावत के खरही में श्रीकृष्णलीला मंचन के लिए नवनिर्मित टिन शैड। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरही में होने वाली श्रीकृष्ण लीला के मंचन के लिए टिनशेड मिल गया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सहयोग से दो लाख रुपये की लागत से टिनशेड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। खरही क्षेत्र में कृष्ण लीला की शुरुआत 11 साल पहले हुई थी। शुरुआत में करीब दो साल तक कृष्ण लीला का मंचन खरही के जूनियर हाईस्कूल मेें किया गया। उसके बाद से खरही में स्थायी मंच में संचालित हो रही है। करीब एक वर्ष पहले कृष्ण लीला के दौरान विधायक ने टिनशेड के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इस साल टिनशेड बनकर तैयार हो गया है। श्री कृष्ण लीला कमेटी के रमेश महिमन शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, टीकाराम शर्मा, तुलसी शर्मा, दीपक शर्मा, ध्यान सिंह, श्याम सिंह, मनीराम जोशी, उमापति जोशी आदि ने विधायक के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें