फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
बनबसा के केवि प्रथम में खेल दिवस पर दौड़ता एक छात्र। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा दिवस मनाया गया। इसमें एथलेटिक्स एवं खोखो प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि नंदा कॉन्वेंट स्कूल टनकपुर की प्रबंधक जानकी खर्कवाल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, सैनिक नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्य आशा चंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य बीसी जोशी ने अतिथियों का स्वागत कर खेलकूद में बच्चों की उपलब्धियां एवं स्कूल की प्रगति बताई।
विज्ञापन

बच्चों ने स्वागत गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चारों सदनों के बच्चों की परेड हुई। विद्यालय की कप्तान मनीषा ने खिलाड़ियों को खेल दिवस की शपथ दिलाई। शोभित, गौरव राय, कौशल चंद, आर्यन एवं प्रवीन राय ने मशाल आगे बढ़ाई। खेल प्रशिक्षक सुंदर सिंह ने आख्या प्रस्तुत की। योग प्रशिक्षक नीतीश भारद्वाज के निर्देशन में बच्चों ने योगासन किया।
राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स में कांस्य पदक विजेता शोभित, आर्यन समेत उत्तराखंड की बाल विधायक छात्रा सुमेधा उपाध्याय को विशेष पुरस्कार दिया गया। शिक्षक अजय यादव, डॉ. जीजी पांडेय, एनसी खत्री ने संचालन किया। पूर्व छात्रा के रूप में शिक्षिका डॉ. शाम्भवी खर्कवाल ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षक बीसी पुरोहित ने आभार जताया। शिक्षक पीसी पंत, अंजलि राणा, दिनेश आर्या, डॉ. ललित उपाध्याय, रामनरेश राम, संजीव कुमार, प्रियंका पंत, पल्लवी, प्रीति हुड्डा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें