फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून जिले की टीम को हराया

Sat, 14 Oct 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
Chief guest MLA Kailash Gahotri, who took the salute of March Past - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय स्टेडियम में शनिवार से तीन दिनी 17वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

उद्घाटन मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि विधायक गहतोड़ी को सलामी दी। उद्घाटन मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और देहरादून जिले की टीम के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने देहरादून जिले की टीम को 6-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में चंपावत ने नैनीताल को 4-0 से और तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 6-0 से हराया। सीनियर वर्ग में पहले मुकाबले में चंपावत ने पौड़ी को 5-0 से, दूसरे मैच में देहरादून ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग के पहले मैच में देहरादून ने पौड़ी को 6-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 4-1 से, तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत की टीम को 3-0 से पराजित कर अगलेे चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र सिंह अधिकारी, तरुण बेलवाल, अशोक ठकुराठी, दीपक वर्मा, राजेंद्र कनवाल, प्रकाश सिंह, गौरव, सतीश जोशी आदि शामिल थे। प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 20 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, खेल समन्वयक एसपी यादव, वेदप्रकाश पंत, विपिन उप्रेती, अंबा दत्त पंत, संजय पाठक, नरेंद्र खनका, डीएन उपाध्याय आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें