टनकपुर में सीनियर बालिका वर्ग की हरिद्वार और देहरादून जिले की विजेता टीमें मुख्य अतिथि के साथ। व?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। 20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज और बालिका वर्ग में हरिद्वार ने जीता। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने चंपावत को सडनडेथ में हराया। सीनियर वर्ग में हरिद्वार ने ऊधम सिंह नगर को 1-0 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत को 7-0 से, जूनियर बालक वर्ग में देहरादून जिले की टीम ने चंपावत को 3-0 से, सीनियर वर्ग में देहरादून स्थित स्पोर्ट्स कालेज की टीम ने देहरादून जिले की टीम को 6-0 से हराया।
निर्णायक मनीष जोशी, भनु प्रकाश, तरुण बेलवाल, चंद्रा पांडेय, पंकज रावत, नरेंद्र टम्टा, नीमा साह थे। समापन मौके पर हॉकी प्रतियोगिता की संयोजिका टनकपुर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता चंद, प्रेमा ठाकुर, कल्पना आर्य, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, डॉ. हरीश गहतोड़ी, रचित वल्दिया, वेद पंत आदि मौजूद थे।