दिगालीचौड़ में होने वाले हरेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के बिंडातिवारी दिगालीचौड़ में होने वाले हरेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 जुलाई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर दिगालीचौड़ के ब्रह्मदेव मंदिर में महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोनू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे दिन देवडांगरों का गंगा स्नान व महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य आकर्षण में बिंडातिवारी से निकलने वाली ब्रह्मदेव की रथ यात्रा होगी। पंकज पांडेय के संचालन में हुई बैठक में शिवराज सिंह, पंकज उप्रेती, दीवान भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, मनोज तिवारी, प्रेम सिंह, कुलदीप तिवारी, हरीश सिंह, रमेश सिंह, कैलाश तिवारी, विक्रम राम, विनोद राम, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।
दुबचौड़ा लधौली में 16 को लगेगा 20वां हरेला महोत्सव
चंपावत। जिले के दुबचौड़ा लधौली में 20 वां हरेला महोत्सव 16 जुलाई को होगा। हरेला महोत्सव समिति के तत्वावधान में बजरंग बली हनुमान मंदिर दुबचौड़ा में होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव समिति के अनुरोध पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों की ओर से दोनों दिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पंगरिया ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे। महोत्सव में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साक्षरता, महिला सुरक्षा समेत कई नाटकों का मंचन किया जाएगा।