चंपावत। जिला अस्पताल में श्वास संबंधी मरीजों की जांच के लिए स्पाइरोमीटर मशीन लगाई गई है। अस्पताल में एनएचएम की ओर से 2.50 लाख रुपये की लागत से मशीन स्थापित की गई है। इस तकनीक से श्वास रोगियों के उपचार में मदद मिलेगी।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि मशीन से मरीजों की जांचें करना शुरू कर दी हैं। इसकी मदद से फेफड़ों की क्षमता मापी जा रही है। चिकित्सकों को इलाज करने में आसानी होती है। अस्पताल में चंपावत के साथ ही लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, अमोड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। अभी तक हजार से अधिक मरीजों की फेफड़ों की जांच की जा चुकी है। संवाद