चंपावत में आयोजित मातृ सम्मलेन को संबोधित करती वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
आरएसएस की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ.गंगा बोहरा और विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय की प्राचार्या बीनू जैन, ब्रहमकुमारी ज्योति ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आध्यात्मिकता के विकास से ही महिलाओं का उत्थान हो सकेगा।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक शक्ति में वृद्धि के उद्देश्य को लेकर मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और संचालन अंशु मौनी ने किया। इस अवसर पर मणिप्रभा तिवारी, रेखा गहतोड़ी, पुष्पा गोस्वामी, किरन तड़ागी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी आदि ने विचार रखे।