फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गढ़ीगोठ रामलीला में नेपाल से भी पहुंच रहे हैं दर्शक

Tue, 24 Oct 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर की उत्तरांचल रामलीला समिति ज्ञानखेड़ा की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण का सूर्पणखा की नाक काटने, सीता हरण, और राम-लक्ष्मण का सीता की खोज में जटायु से मिलने तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

उधर टनकपुर के उचौलीगोठ में धर्म जागरण सेवा समिति बुधवार से रामलीला मंचन शुरू करेगी। गुदमी गढ़ीगोठ रामलीला में मेघनाद वध तक की लीला का मंचन हुआ।
कमेटी अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने बताया कि गढ़ीगोठ की सीमा पर बसे नेपाली गांव चांदनी दोधारा से भी बड़ी संख्या में दर्शक यहां रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। बनबसा में पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला में हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान का सीता को राम का संदेश देने, अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन तक की लीला का मंचन हुआ। बनबसा रामलीला में सोमवार को लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, कुभकरण, मेघनाथ और अहिरावण वध तक की लीला का मंचन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें