चंपावत के सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। संवा
चंपावत। जिले के सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव में सोमवार को अल्मोड़ा से आए आदर्श कला समिति के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अपने स्थान पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप सिंह महर ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
कलाकारों ने देवी स्तुति के साथ हिट दे साली बसंती.., ओ भिना कसिकै जानू द्वाराहाट... और बेड़ू पाको बार मासा... गीत की शानदार प्रस्तुति दी। दीक्षा अग्निहोत्री के मोहना, मोहना, मोहना त्यो में मेरो दिल बसिगौ...पर दर्शक खूब झूमे। प्राथमिक विद्यालय तामली की सानिया, ज्योति और किरन ने नृत्य पेश किया। वहां देवेंद्र जोशी, विपिन जोशी, राजेश पांडेय, मदन पांडेय, सूरज सिंह, प्रहलाद सिंह, जगत सिंह, शैलेश जोशी, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।