फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में स्पेशल इजुकेटर तैनात

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के स्वास्थ्य महकमे को स्पेशल एजुकेटर मिल गई है। अब दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच आसानी से हो सकेगी। स्पेशल एजुकेटर दिव्यांग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करने का काम करेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में स्पेशल एजुकेटर डॉ. इंदु पांडे की तैनाती हो गई है। उनकी तैनाती के बाद दिव्यांग बच्चों स्पेशल एजुकेशन अलग-अलग तरीकों और अलग-अलग परिस्थितियों में मिलेगी। स्पेशल एजुकेटर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। दिव्यांग बच्चे मानसिक अवसाद में न रहें इसके लिए उनका मानसिक स्वास्थ्य भी मजूबत कर उनको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना का काम करेगी।
वर्तमान में जिले में दिव्यांग बच्चों के इलाज के लिए इस तरह का कोई विशेषज्ञ नहीं था। अब उनकी तैनाती से दिव्यांग बच्चों के परिजनों को बढ़ी राहत मिलेगी। दिव्यांग बच्चों को उनके अनुसार सीखने के लिए एक मकसद मिलेगा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अस्पताल में स्पेशल एजुकेटर तैनात हो गई है। वह विशेष बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही उन्हें प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें