टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च और चेकिंग की।
बता दें कि इन दिनों मां पूर्णागिरि मेला भी चल रहा है। नगर क्षेत्र श्रद्धालुओं का प्रमुख पड़ाव भी है। साथ ही क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है। शनिवार की रात को सीओ विमल प्रसाद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और आने-जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी। सीओ ने बताया कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी। संवाद