टनकपुर (चंपावत)। नगर में शारदा घाट पर चैत्र नवरात्र के मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने मां शारदा की आरती का शुभारंभ किया। भक्तों ने 101 दीप जलाते ही माहौल भक्तिमय हो गया। पूरे नौ दिन तक प्रत्येक देर शाम को आरती का आयोजन होगा।
वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेले के चलते मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट पर स्नान के लिए रात-दिन पहुंच रहे हैं। पालिका की ओर से घाट पर विशेष सफाई और रोशनी व चेकिंग रूम की व्यवस्था की गई है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। पंडित मोहित त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण किया। इस मौके पर सभासद दिनेश कुमार, ईओ ऋषभ उनियाल, विनोद बिष्ट, अनुराधा आदि मौजूद रहीं।