फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जगमगाया रीठा साहिब गुरुद्वारा, तीर्थ यात्रियों से बढ़ी रौनक

Thu, 01 Jun 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बिजली की रोशनी से जगमगाया रीठा साहिब का गुरुद्वारा। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। शुक्रवार से शुरू होने वाले जोड़ मेले के लिए रीठा साहिब में सजावट की गई है। बिजली की रोशनी से गुरुद्वारा जगमगा रहा है। मेले का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रीठा साहिब के जोड़ मेले में शिरकत करेंगे। तीर्थ यात्रियों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह, नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा तरसेम सिंह और बाबा श्याम सिंह मेले की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में सिख संगत पहुंची है। दिनभर लंगर चला। दो जून से अखंड पाठ की लड़ी शुरू होगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी और अन्य विभाग मेला व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें