राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर देहरादून में उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह सम्मानित करेंगे। साइबर अपराध पर नियंत्रण, नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के अलावा दुर्घटना में तत्काल बचाव और राहत पहुंचाने के लिए एसपी पींचा को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
एसपी के अलावा चंपावत के सीओ बीसी पंत, दरोगा हरीश प्रसाद, मुख्य आरक्षी बिहारी लाल, मतलूब खान, हेम चंद्र माहरा और लीडिंग फायरमैन राजेंद्रनाथ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक सम्मानित करेंगे।