चंपावत। राज्य में समाजवादी पार्टी प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सपा जिलाध्यक्ष चंपावत ललित मोहन भट्ट ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर पार्टी संबंधी बैठक हुई। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश के पदाधिकारियों से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। जिलाध्यक्ष ललित मोहन ने कहा कि अखिलेश यादव चंपावत में गोल्ज्यू दर्शन के लिए आएंगे। बताया कि अगले माह राज्य से प्रदेश, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे, वहां पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक है। इस दौरान मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, उत्तराखंड सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, एसके राय, भगवती प्रसाद चिलकोटी, हरपाल शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।