फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसपी ने लोहाघाट-घाट और घाट-पनार मार्ग का किया निरीक्षण

Sat, 25 May 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर एसपी अजय गणपति ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून सीजन में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।



शनिवार को एसपी ने लोहाघाट-घाट एनएच पर भारतोली, बाराकोट और घाट से पनार तक मोटर मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।एसपी ने बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता को मानसून सीजन में दुर्घटनाओं की रोकथाम, घायलों की त्वरित सहायता के लिए एनएच पर 24 घंटे पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों के रुकने के लिए वन विभाग से पत्राचार करने, घाट के पास आपदा के दौरान पूर्व में क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी के पुर्ननिर्माण के लिए डीएम से पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के साथ आवागमन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें