फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:गंभीर अपराधों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली न करें

विज्ञापन
चंपावत में अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक लेतें एसपी लोकेश्वर सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
एसपी लोकेश्वर सिंह ने अधिकारियों को गंभीर अपराधों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा कि अपराधों पर लगाम कसने के लिए गश्त बढ़ाने सहित सभी उपाय किए जाएं। उन्होंने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटर की थाने में नियमित अंतराल में परेड कराने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में तेजी लाने को कहा। शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने और लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी में हर हाल में वर्दी पहनने को कहा गया।
विज्ञापन

एसपी ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) व सिटीजन पोर्टल में फीडिंग करने और लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व एसपी ने पुलिस सम्मेलन में समस्याएं सुनीं। बैठक में चंपावत के सीओ ध्यान सिंह, टनकपुर के बीसी पंत, प्रतिसार निरीक्षक भगवत राणा, एलआईयू निरीक्षक होशियार सिंह, रेडियो निरीक्षक बीआर टम्टा, एसओ जसवीर चौहान, दरोगा मीनाक्षी नौटियाल, गंगा राम टम्टा, दीपा बिष्ट, विशाल जोशी, अखिलेश राम, श्याम चरण जोशी, दिनेश राणा आदि थे।
विज्ञापन

उम्दा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
चंपावत। शानदार काम करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया। पिछले महीने टनकपुर में एसओजी टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मनिहारगोठ तिराहे से अभियुक्त गोविंद ज्याला के पास से तेंदुए की खाल पकड़ी। आरोपी को दबोचने वाली एसओजी प्रभारी वीएस रमौला, मनोज बैरी, धर्मवीर सिंह, मतलूब खान, भुवन पांडेय को प्रशस्ति पत्र और नकद रकम देकर एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें