चंपावत पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण करते एसपी लोकेश्वर सिंह।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन और कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने, असलहों के साथ ही परिवहन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराधों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कर मातहत अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने शस्त्रागार, कैंटीन, भोजनालय, गणना कार्यालय, स्टोर सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जवानों से विभिन्न शस्त्रों के संचालन संबंधी मालूमात की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। वहां सीओ अशोक कुमार भी थे।