टनकपुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. शत्रुघ्न सिंह ठाकुर मेमोरियल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में आजाद क्लब चंदनी ने सुर्रा क्लब को हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ युवा व्यवसायी संजय अग्रवाल एवं मनोज मित्तल ने किया।
मिनी स्टेडियम में मंगलवार को पहले बल्लेबाजी कर आजाद क्लब ने योगेश भंडारी के नाबाद 58 रनों के सहयोग से चार विकेट पर 116 रन बनाए जबकि सुर्रा क्लब के गेंदबाज पीयूष ने तीन विकेट लिए। राहुल ध्यानी के सर्वाधिक 45 रनों की बदौलत सुर्रा क्लब चार विकेट पर 110 रन ही बना सका।
आजाद क्लब के नितिन जोशी ने दो विकेट लिए। अंपायर नीरज चंद, विकास कश्यप, स्कोरर विनोद चंद थे। कमलेश भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस दौरान आयोजक विजय ठाकुर, आशीष चौहान, राकेश चंद, हरीश कन्याल, दीपेंद्र चंद, संजय ठाकुर आदि ने सहयोग दिया।