फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनेक्स क्लब, शनिदेव इलेवन और उचौलीगोठ ने जीते मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अनिल चौधरी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सैलानीगोठ मैदान में चल रहे स्व. मोहन चंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सोनेक्स क्लब गांधी ग्राउंड, शनिदेव इलेवन और उचौलीगोठ इलेवन ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

पहला मैच सोनेक्स क्लब और ज्ञानखेड़ा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर दीपू के सर्वाधिक 40 रनों की बदौलत सोनेक्स ने 126 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में ज्ञानखेड़ा की टीम 89 रनों के स्कोर पर सिमट गई। दीपांशु ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। सोनेक्स के गेंदबाज भानू ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में उचौलीगोठ ने नागार्जुन क्लब को 30 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी कर उचौलीगोठ ने 165 रन बनाए। सचिन ने अर्द्धशतकीय पारी खेल 66 रन बनाए। नागार्जुन की ओर से सूरज ने तीन विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में नागार्जुन की टीम 135 रनों पर सिमट गई। सूरज ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। उचौलीगोठ के गेंदबाज आकाश ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में शनिदेव इलेवन ए ने केनाल इलेवन को 47 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शनिवेद ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। नीरज चंद ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 59 रन बनाए। केनाल के गेंदबाज किशन ने दो विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में केनाल की टीम 99 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इसमें रंजीत ने अर्द्धशतक जमाया। शनिदेव के गेंदबाज सागर ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें