फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे गांव की सोनम पांडेय ने बनाया स्टार्टअप

विज्ञापन
स्टार्टअप पुरस्कार के लिए चयनित लोहाघाट की सोनम पांडे। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के छोटे से गांव गंगनौला की सोनम पांडेय ने कोरोना आपदा को अवसर में बदला। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्टार्टअप (नवाचार) शुरू किया। इसके जरिये वह 150 युवाओं को रियायती दर में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सिखा चुकी हैं। अब इस स्टार्टअप को उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखंड के 12 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप में जगह मिली है। जल्द ही सोनम को प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये का पुरस्कार देगी।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इस योजना में ग्रामीण डाक सेवक नवीन पांडेय की बेटी सोनम ने भी हिस्सा लिया। ऑनलाइन प्रस्तुति के बाद 51 युवा उद्यमियों के स्टार्टअप को अंतिम रूप दिया गया। इनमें से 12 स्टार्टअप का प्रदेश में चयन हुआ। एमटेक पास सोनम पांडेय बताती हैं पिछले साल सितंबर में उन्होंने लोहाघाट में एक्टेकल प्राइवेट कंपनी की स्थापना की। इस संस्थान में वह क्रिएटिव कंप्यूटिंग कोर्स, कोडिंग और ऑटोकैड में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सिखाती हैं। ऑटोकैड में बनाए गए दस्तावेजों को किसी भी कंप्यूटर में आसानी से सहेज सकते हैं। ऑटोकैड उपयोग करने का फायदा यह है कि बनाए गए चित्र और डिजाइन को क्लाउड स्टोरेज समेत किसी के साथ भी शेयर किया जा सकता है। अतिथि शिक्षक गौरव पंत और दिव्यांशु सिंह के साथ मिलकर सोनम पांडेय अपने इस स्टार्टअप का लाभ ऑनलाइन संस्थानों से काफी कम शुल्क पर दे रही हैं। 500 रुपये मासिक शुल्क में 150 युवाओं को प्रशिक्षित कर चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें