चंपावत। डीएम मनीष कुमार की पहल पर मार्ग की समस्या का समाधान हुआ। ढकना निवासी बसंती देवी ने जनता दरबार में डीएम मनीष कुमार के समक्ष उनके घर की ओर जाने वाले रास्ते की समस्या के बारे में बताया था। इसमें बताया कि राजेंद्र सिंह मेहरा और मंजू अधिकारी के आवास के कारण उनके घर के लिए जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इससे उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने एसडीएम सदर अनुराग आर्य और तहसीलदार बृजमोहन आर्य को राजस्व अभिलेखों सहित मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। तीनों पक्षों की आपसी सहमति के साथ बसंती देवी को उनके घर तक जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के लिए समझाया गया।