फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट की प्रमुख समस्याओं का करें समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बाराकोट ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव विक्रम सिंह चौहान से मुलाकात की। बगौली ने विकासखंड की 12 प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बाराकोट में तहसील के आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण, बाराकोट में गेस्ट हाउस, बाराकोट में 108 सेवा, बाराकोट के बर्दाखान में मोबाइल टावर लगाने, कोठेरा और रामेश्वर मोटर मार्ग सुधारीकरण, चौमेल मऊ मार्ग, बर्दाखान आली मार्ग डामरीकरण, जीआईसी बर्दाखान को सुगम से दुर्गम बनाने, बाराकोट में आईटीआई का संचालन कर यहां भवन बनाने, गल्लागांव-देवलीमांफी मार्ग का कार्य जल्द शुरू करवाने, कामाज्यूला बैंड से सुंगरखाल मार्ग, बैड़ा से लुवाकोट मार्ग बनाने आदि मांग की। बगौली ने बताया कि सचिव चौहान ने समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें