फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानानाचार्या और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जीजीआईसी राहत कैंप में चाय की व्यवस्था को लेकर प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपजा विवाद खत्म हो गया है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से खेद व्यक्त कर विवाद सुलझा लिया। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहरी क्षेत्रों के आए यात्रियों को निगरानी के लिए जीजीआईसी परिसर में बनी क्वारंटीन में रखा गया है। प्रशासन ने स्कूल में ही कम्यूनिटी किचन खोल यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की है। भाजपा कार्यकर्ता भी अपने स्तर से यात्रियों के लिए सुबह चाय, नाश्ते की व्यवस्था कर रहे थे। दो दिन तक स्कूल के किचन में ही चाय बनाकर यात्रियों को पिलाई गई, लेकिन तीसरे दिन प्रधानाचार्या ने चाय बनाने को किचन देने से इंकार किया तो विवाद हो गया। प्रधानाचार्या की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा तक दर्ज किया गया। बचाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानाचार्या के खिलाफ तहरीर दे दी। विवाद बढ़ता देख रविवार शाम प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझा लिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से लिखित में खेद जताकर विवाद निपटाया है। वार्ता में एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे, भाजपा कार्यकर्ता हरीश भट्ट, हरीश हैसियत, निगम गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें